किसानों को कृषि उपकरण अौर कृषि ऋण उपलब्ध कराया गया

Updated:
विज्ञापन
किसानों को कृषि उपकरण अौर कृषि ऋण उपलब्ध कराया गया

जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन

बरही. बरही प्रखंड मैदान में मंगलवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मेला में किसानों को क़ृषि संबंधी वैज्ञानिक जानकारी दी गयी. किसानों के क़ृषि उत्पादों का अवलोकन किया गया. जरूरतमंद किसानों को कृषि उपकरण व कृषि ऋण उपलब्ध कराया गया. मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि बरही अनुमंडल क्षेत्र हजारीबाग जिला का सबसे बड़ा क़ृषि क्षेत्र है. यहां के किसानों का जीवन कृषि पर निर्भर है, पर यहां क़ृषि की अधिसंरचनात्मक सुविधा की कमी है. एक तरह से यहां के किसान सरकारी उपेक्षा झेलते रहे हैं. सबसे भारी कमी सिंचाई की सुविधा की है. इधर केंद्र सरकार ने ध्यान देना शुरू किया है, जो स्वागत योग्य है. किसान अब कम भूमि में अधिक व विविध फसल उगा पायेंगे. अपनी बदहाली को दूर कर पायेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी रायमुनि हेंब्रम ने की. संचालन उप परियोजना निदेशक डॉ रजनीश आनंद ने किया. कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, बरही एसडीओ जोहन टुडू, प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, बीडीओ जयपाल महतो, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, भगवान केसरी, मणिलाल यादव, डीएचओ यशवंत कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, मुखिया मनोज कुमार, मुकेश राम, मुखिया मंगलदेव यादव, मुखिया नारायण यादव, खिरोधर यादव, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी राहुल राज महणी, बीसीओ संजय यादव, बीटीएम राकेश कुमार, अशोक यादव, युगल किशोर यादव, इंद्रदेव ठाकुर, पायल कुमारी, बालेश्वर यादव, चिंताहरण पाठक, बिनय कुमार सिन्हा, शमीम अंसारी, अविनाश कुमार, किशोर कुमार, उज्ज्वल कुमार, नकुल कुमार, शंभु कुमार, अर्चना, पुष्पा, राहुल मौजूद थे.

बेहतर करने वाले 108 किसान सम्मानित

विधायक मनोज यादव ने 108 किसानों को सम्मानित किया, जो कृषि के क्षेत्र में बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं आजीविका मंडल से जुड़े कृषकों को ट्रैकर आदि क़ृषि उपकरण भी वितरित किया गया. मेला में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, आत्मा विभाग, भूमि संरक्षण, कनीय पौधा संरक्षण, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, ड्रिप इरिगेशन, एफपीओ, इफको, जेएसएलपीएस, उर्वरक विक्रेता के स्टाल लगे थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola