गोंदलपुरा में वृद्धा की हत्या से सनसनी

Updated:
विज्ञापन

रितिका के घर में पुलिस जांच करते हुए एवं डॉग स्क्वायड से जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के बड़कागांव स्थित गोंदलपुरा गांव में 70 वर्षीय वृद्धा तेतरी देवी की हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

बड़कागांव. प्रखंड के गोंदलपुरा गांव में शुक्रवार को एक 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान तेतरी देवी (70 वर्ष) पति स्वर्गीय गल्लू महतो के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. घरवालों को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मिली. मृतका की बहू घर में खाना पहुंचाने गयी थी. इस दौरान, घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला. दरवाजा खोल कर अंदर जाने पर तेतरी देवी चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी मिलीं. वृद्धा की हालत देख कर बहू ने शोर मचाया. इसके बाद आसपास के ग्रामीण जुट गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. घटना स्थल पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआइ अभिषेक कुमार, सावित्री कच्छप समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों तथा घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola