BHU में बरकट्ठा के डॉ दिनेश्वर महतो को 'ज्योतिष वाचस्पति' की मानद उपाधि, मेडल-शॉल से सम्मानित
दिनेश्वर महतो को 'ज्योतिष वाचस्पति' अवार्ड से सम्मानित करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय आयुर्ज्योतिष सम्मेलन में डॉ दिनेश्वर महतो को ज्योतिष वाचस्पति अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बरकट्ठा. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के उडुप्पा सभागार में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्ज्योतिष सम्मेलन में बरकट्ठा के शिक्षक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ दिनेश्वर महतो को प्रतिष्ठित 'ज्योतिष वाचस्पति' अवार्ड से सम्मानित किया गया. सम्मेलन एक और दो सितंबर को आयोजित हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 ज्योतिषविदों, वास्तुविदों और हस्तरेखा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया.
आपके शहर में
सम्मेलन में आयुर्वेद और ज्योतिष के अन्योन्याश्रित संबंधों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. विद्वानों ने चर्चा की कि आयुर्वेद और ज्योतिष के समन्वय से स्वास्थ्य संबंधी जटिल समस्याओं और रोगों के निवारण में किस प्रकार मदद मिल सकती है.
डॉ दिनेश्वर महतो ने बताया कि समारोह में प्रतिष्ठित एस्ट्रोलॉजर डॉ एचएस रावत और संस्था प्रमुख डॉ प्रोफेसर अंजन ने उन्हें 'ज्योतिष वाचस्पति' की मानद उपाधि, मोमेंटो, मेडल और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी उन्हें उनके विशिष्ट कार्यों के लिए कई अन्य मानद उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है.
सम्मेलन में बीएचयू के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर के रामामूर्ति, डॉ संजय सिंह, डॉ दिवाकरन कप्पाकट्टु समेत कई प्रख्यात ज्योतिर्विद शामिल हुए. वाराणसी रेंज के डीआईजी विपुल कृष्णा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए