कमेटी विस्तार और नयी नियुक्तियों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा न्यास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक सोमवार को संगठन कार्यालय अन्नदा चौक स्थित नगरपालिका मार्केट में हुई. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सीडी सिंह ने की. बैठक में संगठनात्मक विमर्श एवं सवर्णों के बीच कुरीतियों को मिटाने के लिए प्रचार-प्रसार, सभी नगर प्रखंडों में कमेटी विस्तार पर चर्चा की गयी. मंगल सिंह, डॉ लाल गोपाल प्रसाद व कौशल किशोर सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कुमार संतोष सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, अनूप सिन्हा, विनोद कुमार, राष्ट्रीय सचिव जीतनाथ कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव उपेंद्र कुमार, ठाकुर विभूति सिन्हा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर प्रसाद, रामनरेश सिंह, झारखंड प्रदेश संरक्षक आरडी सिंह, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, बबलू सिंह, संजय सिन्हा, विश्वजीत कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह, डॉ लाल गोपाल प्रसाद, कुमार संतोष सिंह, मंगल सिंह, केपी ओझा, मनोज कुमार, राजेश पाठक, पंकज कुमार, सिद्धार्थ कुमार सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola