विद्यालयों को अतिक्रमण मुक्त बनाने पर विमर्श
शिक्षकों के साथ बैठक करते महापौर | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग नगर निगम ने सरकारी विद्यालयों को मॉडल बनाने, अतिक्रमण हटाने और मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए विशेष गुरु गोष्ठी का आयोजन किया।
हजारीबाग. नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी सरकारी एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों को बेहतर और मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने को लेकर गुरु गोष्ठी हुई. गोष्ठी में विद्यालयों को अतिक्रमण मुक्त करने, जर्जर भवनों की मरम्मत एवं चहारदीवारी का निर्माण, पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने पर विचार -विमर्श किया गया. सभी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया गया. महापौर अरविंद कुमार ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी विद्यालयों को विकसित करने को लेकर निगम गंभीर है. सभी प्रधानाचार्य को विद्यालयों की समस्या की सूची तैयार कर निगम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. महापौर ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान में नगर निगम की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. शिक्षकों का समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए