डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा शुरू, 0-5 वर्ष के बच्चों को मिलेगा ओआरएस और जिंक

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता रैली को रवाना करते सिविल सर्जन व अन्य

हजारीबाग में डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा शुरू हुआ. 0-5 वर्ष के बच्चों को ओआरएस और जिंक की खुराक दी जाएगी. अभियान 31 अगस्त तक चलेगा.

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में डायरिया नियंत्रण के लिए बुधवार को सदर अस्पताल सह शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) से प्रभात फेरी निकालकर डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (स्टॉप डायरिया कैंपेन) का शुभारंभ किया गया. अभियान 31 अगस्त तक चलेगा. सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि जायसवाल, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ कपिलमुनी प्रसाद एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ सुभाष प्रसाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. बाद मे सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया निर्देश

सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा डायरिया की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें.कार्यशाला में बताया गया कि दस्त होने पर बच्चों को तुरंत ओआरएस पिलाएं और 14 दिनों तक जिंक की गोली दें. स्वच्छ पेयजल, हाथों की सफाई, छह माह तक केवल स्तनपान, समय पर टीकाकरण और विटामिन-ए की खुराक पर विशेष जोर दिया गया. जिला कार्यक्रम प्रबंधक समरेश कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई-अगस्त के दौरान सभी सहिया 0-5 वर्ष के बच्चों को दो पैकेट ओआरएस और 14 जिंक टैबलेट उपलब्ध करायेगी. साथ ही डायरिया की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola