कॉलेज में सुविधा की मांग को लेकर छात्रों का धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

हजारीबाग. अन्नदा कॉलेज में शौचालय, पानी और लाइब्रेरी की सुविधा की मांग व शिक्षकों की कमी व फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया. इन्हीं मांगों को लेकर अखिल विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बुधवार को महाविद्यालय के मुख्य गेट के समक्ष धरना पर बैठ गये. छात्र सत्यम सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने हमारी मांगों को नहीं माना, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. भाजपा नेता विशाल वाल्मीकि ने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पिछले दो सालों से स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं की गयी है, जिससे महाविद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है. कर्मचारी की भी मनमानी चल रही है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति को लेकर जल्द आंदोलन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola