ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम की मांग, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

ओबीसी मोर्चा के सदस्य ज्ञापन देने पहुंचे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने केंद्र सरकार से जनगणना फॉर्म में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग की है. उनका कहना है कि ओबीसी कॉलम न होने से समुदाय को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक नुकसान हो रहा है. मांग पूरी न होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

हजारीबाग. भारतवर्ष में जाति आधारित जनगणना हो रही है. लेकिन ओबीसी की आबादी लगभग 70 प्रतिशत होने के बाद भी जनगणना फॉर्म में ओबीसी का कॉलम नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. ओबीसी समुदाय को हक और अधिकार से शून्य करना सोची-समझी रणनीति है. एससी, एसटी और सामान्य का कॉलम है. उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर ने कही.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश दिल्ली प्रवास पर है. ओबीसी कॉलम जोड़ने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, दिल्ली को ज्ञापन सौंपा है. श्री ठाकुर ने कहा कि ओबीसी कॉलम नहीं होने से ओबीसी समुदाय को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्तर पर नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनगणना फॉर्म में ओबीसी का कॉलम जोड़े, नहीं तो देश के ओबीसी संगठन पूरे देश में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola