सफल अभ्यर्थी आस्था शरण से मिला मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल
संघ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि यह सफलता बरही के लिए गौरव की बात है.
बरही. बरही प्रखंड मुखिया संघ का प्रतिनिधि मंडल यूपीएससी की परीक्षा में 354वां रैंक प्राप्त करने वाली आस्था शरण से उसके ज़रहिया गांव स्थित घर में मुलाकात कर बधाई दी. संघ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि यह सफलता बरही के लिए गौरव की बात है. इनकी सफलता से यहां के छात्रों को प्रेरणा लेनी चाहिए. प्रतिनिधि मंडल में मुखिया संघ के अध्यक्ष मलकोको पंचायत के मुखिया विजय यादव, धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, पंचमाधव मुखिया नीलम देवी, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राम, हरेंद्र गोप, विकास यादव, जितेंद्र यादव उर्फ मंटू यादव शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए