आपसी सहमति से विवादित रास्ते का मामला सुलझायें : सीओ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेढकुरी पंचायत के जमुआ गांव में रास्ता विवाद को निबटाने दारू सीओ नवीन कुल्लू और थाना प्रभारी सफीक खान पहुंचे.

विज्ञापन

दारू.

मेढकुरी पंचायत के जमुआ गांव में रास्ता विवाद को निबटाने दारू सीओ नवीन कुल्लू और थाना प्रभारी सफीक खान पहुंचे. दोनों पक्षों से रास्ता विवाद की समस्या से अवगत हुए. सीओ ने बताया कि गांव में करीब 11 एकड़ गैरमजरूआ खास जमीन है. दोनों पक्षों के बीच इस जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है. एक पक्ष ने आने-जानेवाले रास्ते पर रोक लगा दिया है. रास्ते की यह जमीन रैयती बतायी है. सीओ ने दोनों पक्षों से कागजात की मांग की है. इन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर दोनों पक्ष आपस में सहमति बना लें. इसके बाद प्रशासन कार्रवाई करेगा. थाना प्रभारी सफीक खान ने दोनों पक्ष से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. जानकारी के अनुसार जमुआ गांव के एक पक्ष ने 26 जून को एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद को आवेदन देकर रास्ता विवाद मामले को सुलझाने की मांग की थी. एसडीपीओ के आदेश पर जांच टीम विवादित स्थल पर मंगलवार को पहुंचे. मौके पर सीआइ रागनी कच्छप सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola