कटघरा में चैत रामनवमी काली पुजा का समापन

Author Ijhar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी स्टार गायक धनंजय शर्मा व गायिका ज्योति माही का कार्यक्रम हुआ

विज्ञापन

चलकुशा. कटघरा में चल रहे 12 वर्षीय चैत रामनवमी काली पूजा का समापन हो गया. इससे पूर्व मंगलवार की शाम भोजपुरी स्टार गायक धनंजय शर्मा व गायिका ज्योति माही का कार्यक्रम हुआ. इसका शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव ने किया. उन्होंने कहा कि कटघरा में हर 12 वर्ष में चैत रामनवमी काली पूजा का आयोजन हो रहा है. इस तरह का आयोजन सराहनीय है. बुधवार को अपराह्न प्रतिमा विसर्जन किया गया. इसके साथ पूजा का समापन हुआ. पूजा समिति के अध्यक्ष भिखी सिंह ने कहा कि 10 अप्रैल तक मेला लगा रहेगा. मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, मुखिया सुखदेव यादव, सविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि वासुदेव यादव, रामजीत रजक, विक्रमादित्य सिंह, रामचंद्र यादव, उदय सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola