बायोटेक्नोलॉजी के 15 विद्यार्थी कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए दिल्ली पहुंचे

Updated:
विज्ञापन

जैविक संस्थान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के 15 विद्यार्थी 14 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय जैविक संस्थान पहुंचे हैं।

विज्ञापन

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के 15 विद्यार्थियों का दल 14 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए रविवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर पहुंचा. विद्यार्थी नोएडा स्थित राष्ट्रीय जैविक संस्थान में प्रयोगशाला आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ उनके कौशल को विकसित करना है.

विज्ञापन

विभाग के निदेशक डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि विभागीय प्राध्यापक कुमार आनंद की देखरेख में विद्यार्थी प्रशिक्षण लेंगे. दिल्ली आने-जाने और 14 दिनों के प्रशिक्षण का पूरा खर्च राष्ट्रीय जैविक संस्थान द्वारा वहन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के तहत द्वितीय समसत्र पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण का प्रावधान है. इसी क्रम में तृतीय समसत्र के विद्यार्थियों को एनआईबी भेजा गया है.

प्रयोगशाला में सीखेंगे तकनीक और प्रक्रियाएं

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी प्रयोगशाला में विभिन्न तकनीकों और प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करेंगे. डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि 1992 में स्थापित एनआईबी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत शीर्ष स्वायत्त संस्थान है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहार में लागू करने का अवसर मिलेगा. इससे कौशल विकास के साथ भविष्य में रोजगार के अवसर भी बेहतर होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola