बरही चौक पर पिकअप वैन से 1092 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते एस डी पी ओ, थाना प्रभारी, जप्त शारब की पेटिया व गिरफ्तार अभियुक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरही पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बरही चौक पर पिकअप वैन से 1,092 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस ने शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस खेप की कीमत पांच लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन

बरही. बरही पुलिस ने बुधवार की रात करीब सवा दस बजे बरही चौक पर पिकअप वैन (यूपी 33 एटी-1060) से 1,092 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. शराब पिकअप वैन से बिहार ले जायी जा रही थी. बरामद शराब की कीमत पांच लाख 50 हजार रुपये बतायी गयी है. इस मामले में पिकअप वैन चालक पटना निवासी मणिकांत कुमार (पिता उपेंद्र प्रसाद) और नालंदा निवासी पुरुषोत्तम कुमार (पिता यदुनंदन प्रसाद) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दोनों के विरुद्ध बरही थाना में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वैन सहित शराब जब्त कर ली गयी है.

विज्ञापन

इस संबंध में बरही एसडीपीओ राधाप्रेम किशोर ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्रवाई हजारीबाग एसपी अमन कुमार के निर्देश पर की गयी. कार्रवाई में बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में बरही पुलिस की टीम शामिल थी.

चोकर की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गयी थी शराब

एसपी हजारीबाग के निर्देश पर बुधवार को बरही चौक पर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया था. रात करीब 10:15 बजे उक्त पिकअप वैन बरही चौक पहुंची. पुलिस को देखकर चालक और सह चालक पिकअप वैन छोड़कर अंधेरे में भाग गये. तलाशी लेने पर पिकअप वैन में लदी चोकर की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गयी 91 पेटियों में विभिन्न ब्रांड की 1,092 बोतल अंग्रेजी शराब मिली. पुलिस अवैध शराब के रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भी जांच कर रही है.

विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद

जब्त शराब में ब्लेंडर्स प्राइड की 168 बोतलें, रॉयल स्टैग की 72 बोतलें, मैजिक मोमेंट्स वोडका की 24 बोतलें, रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट की 720 बोतलें और रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 108 बोतलें शामिल हैं. सभी बोतलें 750 एमएल की हैं.

प्रेस वार्ता में बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआइ दिनेश नाग, संजीत चौधरी, रोशन कुमार एवं बरही थाना के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola