हजारीबाग: परिजन मुंबई में, घर में लगा था ताला...चोरों ने खिड़की तोड़कर कर दी चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौपारण के कंकरोला गांव में एक बार फिर चोरों ने अपनी करतूत दिखाई है. आर्मी में कार्यरत पिंटू यादव के लंबे समय से बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

विज्ञापन

चौपारण. प्रखंड क्षेत्र के कंकरोला गांव में 14 सितंबर की देर रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और वहां रखे सामान की चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

घटना की जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों को हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की.

बताया गया कि घर के मालिक आर्मी में कार्यरत पिंटू यादव के सभी परिजन मुंबई में रहते हैं. घर में पिछले कई माह से ताला लगा हुआ था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी गये सामान का आकलन किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola