अनिल मिश्रा ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
प्रतियोगिता में अपने योग कला का प्रदर्शन करते हुए अनिल मिश्रा photo 21 बरही 3 गोल्डीमेडल प्राप्त करते अनिल मिश्रा | Prabhat Khabar Network
बरही के योग गुरु अनिल कुमार मिश्रा ने धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है. इस जीत से वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुए हैं.
बरही. बरही न्यू कॉलोनी निवासी योग गुरु अनिल कुमार मिश्रा ने धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण मेडल जीता. यह सफलता उन्हें 20 सितंबर को धनबाद के रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित तृतीय झारखण्ड राज्य योगासन प्रतियोगिता में हासिल हुआ.
साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए चुन लिया गया. उनकी इस सफलता पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, बरही प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर ने अनिल मिश्रा को बधाई दिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए