हजारीबाग: आंगो थानेदार पर गिरी गाज! होमगार्ड से मारपीट के आरोप के बाद आंगो थाना प्रभारी हटाए गए
हजारीबाग के आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार को कर्तव्यहीनता और होमगार्ड के साथ मारपीट के आरोप में एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। जानिए पूरी खबर।
हजारीबाग. हजारीबाग के आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार को कर्तव्यहीनता और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया है. उनके स्थान पर साइबर थाना में प्रतिनियुक्त दीपक कुमार को आंगो थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया है.
आपके शहर में
होमगार्ड से मारपीट का लगा था आरोप
30 अगस्त को आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार पर होमगार्ड जवान मनोज कुमार सिन्हा को बांधकर पिटाई करने का आरोप लगा था. घटना के बाद पीड़ित होमगार्ड मनोज कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी. इस संबंध में उन्होंने विष्णुगढ़ एसडीपीओ को आवेदन दिया था.
एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए विष्णुगढ़ एसडीपीओ ने जांच की और अपनी रिपोर्ट हजारीबाग एसपी अमन कुमार को सौंपी. रिपोर्ट के बाद एसपी ने शुक्रवार को आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार को थाना प्रभारी के पद से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया.
दीपक कुमार को मिला थाना प्रभारी का प्रभार
जानू कुमार के लाइन हाजिर होने के बाद साइबर थाना में प्रतिनियुक्त दीपक कुमार को आंगो थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. एसपी के अनुसार जानू कुमार पर कर्तव्यहीनता और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए