अग्रवाल महिला मंडल का सावन उत्सव मेला शुरू, बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे शहरवासी

Updated:
विज्ञापन

मारवाड़ी समाज की महिलाएं सावन महोत्सव में | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के अग्रसेन भवन में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन उत्सव मेले में राजस्थानी संस्कृति और खरीदारी का आनंद लें. आज ही मेले में जरूर आएं.

विज्ञापन

हजारीबाग: अग्रवाल महिला मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय सावन उत्सव मेले का शुभारंभ शनिवार को अग्रसेन भवन में हुआ. उद्घाटन के साथ ही बड़ी संख्या में शहरवासी मेले में पहुंचे और खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. पूरे अग्रसेन भवन को आकर्षक सजावट, हरियाली और पारंपरिक राजस्थानी थीम से सजाया गया है.

विज्ञापन

मेले का मुख्य आकर्षण राजस्थानी शैली की चौकी-ढाणी रही, जहां आगंतुकों को जयपुर की संस्कृति, लोक परंपराओं और ग्रामीण जीवन की झलक देखने को मिली. राजस्थानी लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

विभिन्न शहरों से आये व्यापारियों द्वारा लगाये गये परिधान, ज्वेलरी, होम डेकोर, हस्तशिल्प, बच्चों के सामान तथा खानपान के स्टॉल पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही. बच्चों ने मनोरंजन गतिविधियों का आनंद लिया, जबकि परिवारों ने खरीदारी के साथ पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा.

अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव राखी अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पूजा मुनका ने बताया कि मेले का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने के साथ शहरवासियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है. उन्होंने लोगों से शनिवार को भी परिवार सहित मेले में पहुंचने और आयोजन का आनंद लेने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola