पर्व में अफवाह फैलाने पर कार्रवाई : सीओ

Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

बड़कागांव. होली, रमजान एवं रामनवमी को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ मनोज कुमार ने की. संचालन नरेश कुमार ने किया. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने शराब एवं नशापान पर रोक लगाने की अपील की. वहीं सीओ ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनायें. रामनवमी में डीजे साउंड की जगह ढोल-ताशा को प्रमुखता दे. अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी. इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि महुदी में रामनवमी जुलूस सभी वर्ग शांति से निकालें. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी को जबरदस्ती रंग-अबीर नहीं लगायें. बैठक में महुदी में रामनवमी व मंगला जुलूस पर चर्चा की गयी. शराबबंदी, नशापान, ब्राउन शुगर पर प्रतिबंध, सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों पर नियंत्रण, सड़क में गिरे हुए बालू की सफाई व पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिप सदस्य सुनीता देवी, प्रमुख फुलवा देवी, बीडीओ जितेंद्र मंडल, उप प्रमुख वचनदेव कुमार, रंजीत कुमार मेहता, पंसस उपेंद्र प्रसाद, हेमंत भुइयां, टुकेश्वर प्रसाद, लालदेव महतो, भीखन प्रसाद, अशोक सिंह, श्रीकांत निराला, रामसेवक सोनी, सोनू इराकी, शिव शंकर, मेवालाल नाग, राजकुमार साव, बालेश्वर कुमार महतो, अवध किशोर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola