मतदाता सूची में नाम जांचो अभियान चलाया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जांचो अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
शहर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जांचो अभियान चलाया गया. नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, अनिल पांडेय ने गुरुवार को मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाताओं को भी जागरूक किया. केबी महिला महाविद्यालय और नवाबगंज कन्या विद्यालय के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच स्वयं करने के लिए जागरूक किए. मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण का प्रारूप प्रकाशन किया गया. नगर आयुक्त ने बताया कि एक जुलाई 2024 तक 18 वर्ष पूरा करने वाले सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश बीएलओ को दिया है. इसके लिए सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व मतदाता सूची में प्रकाशित नाम की जांचने काे कहा है. इन्होंने कहा कि नाम जोड़ने की प्रक्रिया नौ अगस्त तक होगा. इन्होंने सभी मतदाताओं को अपने नाम जांचो अभियान के बाद सोशल मीडिया पर एसएमएस करने के लिए जागरूक किए है. मौके पर दीपक गोस्वामी, प्रदीप कुमार समेत कई लोग शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन