ePaper

मैट्रिक में 78, इंटर में 14 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 04 Feb 2026 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक में 78, इंटर में 14 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

जिले में दूसरे दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई परीक्षा

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा दूसरे दिन बुधवार को भी शांतिपूर्ण संपन्न हुई. मैट्रिक में 78 और इंटर में 14 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. पहली पाली में मैट्रिक में निर्धारित 69 केंद्रों पर 25025 में 24947 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं इंटरमीडिएट में 49 केंद्रों पर 2892 में 2878 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. मैट्रिक में हिंदी और इंटरमीडिएट में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा हुई. देर शाम परीक्षा सेल ने रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से ली गयी.

एसडीओ व बीडीओ ने परीक्षा का जायजा लिया

बरही. बरही अनुमंडल अधिकारी जोहन टुडू व बरही प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने बुधवार को प्रथम पाली में मैट्रिक की हिंदी व द्वितीय पाली में इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा के क्रम में विभिन्न केंद्रों पर जाकर परीक्षा का जायजा लिया. उन्होंने परीक्षा कदाचार मुक्त व शांति पूर्ण बतायी. बरही के पांच परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली में परीक्षा ली जा रही है.

मैट्रिक परीक्षा में 10 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

इचाक. प्रखंड के छह परीक्षा केंद्रों में दूसरे दिन मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. बुधवार को मैट्रिक में हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. केएन प्लस टू उवि इचाक केंद्र में 474 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. आरएम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चंदा में 263 बच्चे शामिल हुए, जबकि दो अनुपस्थित रहे. जेएम इंटर कॉलेज उरूका इचाक में 328 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय इचाक में 221 छात्रों ने परीक्षा लिखी. जीएम इंटर कॉलेज इचाक में 567 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि आठ अनुपस्थित रहे. वहीं आदर्श इंटर कॉलेज इचाक केंद्र मे 265 विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा लिखी.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola