600 बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा, हजारीबाग में 5 सितंबर से लगेगा प्रांतीय विज्ञान मेला

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी देते विद्यालय प्रबंधन | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के कुम्हारटोली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दो दिवसीय प्रांतीय विज्ञान मेला शुरू, 600 बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे अपनी प्रतिभा।

विज्ञापन

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रांतीय विज्ञान मेला-2026 का आयोजन पांच और छह सितंबर को किया जाएगा. मेले में झारखंड प्रांत के आठ विभागों के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों से चयनित करीब 600 बाल वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे. इस दौरान बाल वैज्ञानिक विज्ञान और नवाचार से जुड़े विभिन्न प्रदर्श प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुलपति करेंगे विज्ञान मेले का उद्घाटन

विज्ञान मेले का उद्घाटन विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ चंद्रभूषण शर्मा करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, आईटीएआर, गोरियाकरमा, हजारीबाग के शैक्षणिक समन्वयक डॉ विशाल नाथ पांडे होंगे. आयोजन में विज्ञान और तकनीक से जुड़े विषयों पर बाल वैज्ञानिकों को अपनी सोच और प्रयोग प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा.

बाल वैज्ञानिकों के लिए की गयीं विशेष व्यवस्थाएं

हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह और विद्यालय के कोषाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार सिंह ने बताया कि विज्ञान मेले को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. विभिन्न जिलों से आने वाले बाल वैज्ञानिकों के आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, बिजली, चिकित्सा, सुरक्षा और अनुशासन समेत अन्य व्यवस्थाएं की गयी हैं.

आयोजन को सफल बनाने में जुटा विद्यालय परिवार

विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने बताया कि विद्यालय के आचार्य, आचार्या और कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में जुटे हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रांतीय प्रभारी नीरज कुमार लाल, राजेश कुमार समेत विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी और सदस्य सहयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola