हिरासत में लिये गये एक महिला समेत तीन युवक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग : पुलिस पुलिस ने शहर के बाडम बाजार खंजाची तलाब के निकट शुभम अपार्टमेंट में गुरुवार को छापामारी की और संदिग्ध अवस्था में तीन युवकों समेत एक महिला को हिरासत में ले लिया. पकड़े गये युवकों और महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों से बड़ा खुलासा होने […]
विज्ञापन
हजारीबाग : पुलिस पुलिस ने शहर के बाडम बाजार खंजाची तलाब के निकट शुभम अपार्टमेंट में गुरुवार को छापामारी की और संदिग्ध अवस्था में तीन युवकों समेत एक महिला को हिरासत में ले लिया. पकड़े गये युवकों और महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों से बड़ा खुलासा होने की संभावना है. हिरासत मे लिये गये युवकों के नाम अतुल, आर्यन और अंकित हैं. तीनों कहां के रहनेवाले हैं, पुलिस देर शाम तक इसकी जानकारी ले रही थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
क्या है मामला : सदर पुलिस के अनुसार शुभम आपार्टमेंट के ऊपर तल्ला के एक फ्लैट को मालिक ने विद्यार्थी को किराये पर दे रखा है. फ्लैट मे लगभग एक माह से लड़कों के अलावा लड़कियों का आना-जाना हो रहा था. इनकी गतिविधियों को देख वार्ड 26 के पार्षद सोनी क्षेत्री के पति कुलदीप ने सदर थाना से शिकायत की.
इसके बाद सदर महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी की और महिला समेत तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया. इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गये आरोपियों से पूछताछ चल रही है. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन