बंद की पूर्व संध्या पर हजारीबाग जिले में निकला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग : भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्रीय जिला कमेटी ने आठ जनवरी को होनेवाली अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है. इसे लेकर हड़ताल की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम संगठन की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़े लोग शामिल हुए. हड़ताल […]

विज्ञापन

हजारीबाग : भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्रीय जिला कमेटी ने आठ जनवरी को होनेवाली अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है. इसे लेकर हड़ताल की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम संगठन की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़े लोग शामिल हुए. हड़ताल में बीमा, रक्षा, रेलवे, सार्वजनिक उपक्रम, किसान, छात्र, महिला, राज्य एवं केंद्र कर्मचारी संगठन की भी हिस्सेदारी रहेगी.

विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार सीटू ने कहा कि हड़ताल के दिन इंद्रपुरी चौक से पीटीसी चौक, बीमा के मंडल कार्यालय होते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली जायेगी. रैली दिन के 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विभिन्न मार्गों से होती हुए पुन: इंद्रपुरी चौक के पास जाकर समाप्त हो जायेगी. गणेश कुमार सीटू के अलावा उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिन्हा एवं एआइटीयूसी के जिला सचिव रामनरेश कुमार ने हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया.
मशाल जुलूस में गणेश कुमार सीटू, एमके प्रसाद, जेसी मितल, विनोद सिंह, सुमित कुमार, महेंद्र राम बिरसा मुंडा, सीएस आजाद, रंजीत कुमार, विपीन सिन्हा, अशोक राम, संदीप शुक्ल, नवीन प्रकाश, सुदीप चटर्जी, राजेश कुमार, टीएस दास, विवेक कुमार, रमेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार समेत कई लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola