इंडियन रिजर्व बटालियन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा जवान दीपक नौ दिनों से लापता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2019 5:49 PM
चौपारण : प्रखंड ग्राम पंचायत ब्रह्मोरिया के अंबाजीत निवासी दीपक कुमार साव (25 वर्ष) पिता- शंकर साव पिछले नौ दिनों से लापता हैं. दीपक पांच माह से इंडियन रिजर्व बटालियन रांची में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे. दीपक पांच दिसंबर को प्रशिक्षण केंद्र से बाजार के लिए निकले थे. जब देर तक वह प्रशिक्षण केंद्र […]
चौपारण : प्रखंड ग्राम पंचायत ब्रह्मोरिया के अंबाजीत निवासी दीपक कुमार साव (25 वर्ष) पिता- शंकर साव पिछले नौ दिनों से लापता हैं. दीपक पांच माह से इंडियन रिजर्व बटालियन रांची में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे. दीपक पांच दिसंबर को प्रशिक्षण केंद्र से बाजार के लिए निकले थे. जब देर तक वह प्रशिक्षण केंद्र नहीं लौटे तो दीपक की लापता होने की खबर उनके परिजनों को दी गयी.
लापता जवान के पिता ने बताया कि दीपक कुमार साव के प्रशिक्षण के दौरान चुनावी ड्यूटी में सरायकेला पुलिस लाइन में तैनाती की गयी थी. बीते तीन दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान दीपक को जमशेदपुर में ड्यूटी में लगाया गया था. जमशेदपुर से सरायकेला पुलिस लाइन वापस आने के बाद से दीपक गायब है. जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. बटालियन द्वारा सरायकेला थाना में लापता होने की शिकायत की गयी है.
परिजन परेशान : दीपक के लापता होने की खबर मिलने के बाद उसके परिजन परेशान हैं. अपने स्तर से भी दीपक का खोजबीन कर रहे हैं. दीपक अपने पिता का इकलौता बेटा है. शंकर साव ने बताया कि दीपक शांत स्वभाव का है. उसका किसी से कोई विवाद नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










