दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Updated at : 20 Nov 2019 12:09 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग सदर विस (25) सीट के लिए मंगलवार को एक व्यक्ति ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. जगदीशपुर के जयकुमार ने निर्वाची पदाधिकारी मेघा भारद्वाज व सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित भगत के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया है. वहीं इस सीट के लिए चार लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा. ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग सदर विस (25) सीट के लिए मंगलवार को एक व्यक्ति ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. जगदीशपुर के जयकुमार ने निर्वाची पदाधिकारी मेघा भारद्वाज व सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित भगत के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया है. वहीं इस सीट के लिए चार लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा. ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, एनसीपी के प्रयाग प्रसाद, निर्दलीय सच्चिदानंद पांडेय व विनोद कुमार सिंह ने पर्चा खरीदा.
मांडू विस सीट: मांडू विस सीट (24) के लिए मंगलवार को कोई भी नामांकन पर्चा दाखिल नहीं हुआ. इस सीट के लिए मंगलवार को चार लोगों ने नामांकन परचा खरीदा. भाजपा के जयप्रकाश भाई पटेल, झाविमो प्रजातांत्रिक के चंद्रनाथ भाई पटेल, झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान पार्टी की बबीता देवी और निर्दलीय के रूप में राम अवतार महतो ने पर्चा खरीदा.
नोट बॉक्स में लेना है
बरकट्ठा से निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया: नामांकन के तीसरे दिन बरकट्ठा विधानसभा से ओमप्रकाश मेहता ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आरओ संतोष कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया. मंगलवार को बरकट्ठा विस सीट के लिए पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा. ओवैसी की पार्टी मजलिस-ए-इतेहादुल मुस्लमीन से मो अशरफ अंसारी, जनता कांग्रेस के संदीप कुमार गिरि, विनोद कुमार मेहता निर्दलीय, अनिल राय निर्दलीय ने नामांकन प्रपत्र खरीदा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




