घर-घर हुई गणेश व लक्ष्मी की पूजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

रात आठ बजे से 10 बजे तक आतिशबाजी का दौर चला लोग छतों पर खड़े होकर शहर की लाइटिंग व आतिशबाजी का लुत्फ उठाया हजारीबाग : सुख, समृद्धि व खुशियों का पर्व दीपावली की पूजा धूमधाम से की गयी. मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए शहरवासियों ने अपने-अपने घर सजा कर आकर्षक विद्युत सज्जा की. […]
विज्ञापन
रात आठ बजे से 10 बजे तक आतिशबाजी का दौर चला
लोग छतों पर खड़े होकर शहर की लाइटिंग व आतिशबाजी का लुत्फ उठाया
हजारीबाग : सुख, समृद्धि व खुशियों का पर्व दीपावली की पूजा धूमधाम से की गयी. मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए शहरवासियों ने अपने-अपने घर सजा कर आकर्षक विद्युत सज्जा की. देर शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा की. शाम से ही पटाखे, फुलझरियां व आसमानी आतिशबाजी कर दीपावली की खुशियां बांटी गयी. रात आठ बजे से लेकर 10 बजे तक आतिशबाजी का दौर शहर में चला. लोग घरों की छतों पर खड़े होकर शहर की लाइटिंग व आतिशबाजी का लुत्फ उठाया.
दो करोड़ की मिठाई व एक करोड़ की ड्राइ फ्रूट खा गये लोग: शहरवासियों ने अपनी पसंद व जरूरतों के सामानों की खरीदारी कर दीपावली पर्व को उत्साह के साथ मनाया. एक अनुमान के मुताबिक इस बार हजारीबाग वासियों ने करीब दो करोड़ की मिठाई व एक करोड़ से अधिक के सूखे मेवे खा गये. दुकानदारों ने बताया कि अब दीपावली पर उपहार में मिठाई के साथ सूखे मेवे दिये जाने लगे है. मिष्ठान भंडार के संचालक ने बताया कि 300 से लेकर 700 रुपये किलो की मिठाइयां बिकी.
गोवर्धन पूजा की गयी: दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को शहर में गोवर्धन पूजा की गयी. कई स्थानों पर गोबर से भगवान गिरिराज की प्रतिमा बना कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिक्रमा लगायी. श्रीकृष्ण मंदिरों में गोवर्धन पूजा की गयी. गाय के गोबर से मंदिरों के द्वार पर गोवर्धन पर्वत बनाये गये. गोवर्धन जी की पूजा कर गाय से मूंदवाया गया. कई घरों में भी इस परंपरा को निर्वाह किया गया. घरों के आंगन में दोपहर 12 बजे के बाद गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति तैयार की गयी.
पारिवारिक सदस्यों ने मिल कर भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना करते हुए भोग लगाये. पूजा के दौरान घरों में शंख की ध्वनि गूंज उठी. पकवानों का भोग लगाया गया. कई घरों में परंपरा के अनुसार कढ़ी चावल का भोग लगाया, तो कई घरों में खीर का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




