बड़कागांव : हाइवा के चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव बादाम पथ के हरली हाई स्कूल के निकट बेला सोती मोड़ के पास वाहन की चपेट में आने से बादाम निवासी मोहम्मद युसूफ हुसैन के पुत्र मोहम्मद जकी गंभीर रूप से घायल हो गये और अंधेरा का लाभ उठाकर हाइवा चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा. यह घटना बुधवार देर रात […]

विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव बादाम पथ के हरली हाई स्कूल के निकट बेला सोती मोड़ के पास वाहन की चपेट में आने से बादाम निवासी मोहम्मद युसूफ हुसैन के पुत्र मोहम्मद जकी गंभीर रूप से घायल हो गये और अंधेरा का लाभ उठाकर हाइवा चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा. यह घटना बुधवार देर रात की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए बड़कागांव सीएचसी भेज दिया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची के लिए रेफर कर दिया गया. दूसरी ओर फरार हाईवा को बड़कागांव बादाम होते हुए बरवनिया में पकड़े जाने की सूचना है.

यह हाइवा सड़कों निर्माण कार्य में छरी, पत्थर गिराने को लेकर जा रहा था. इस बीच हरली बेला सती मोउ़ में उक्त युवक को अपनी चपेट में ले लिया और रौंदते हुए फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा उक्त युवक के दोनों पैर एवं कमर पर चढ़ गया, जिससे पूरी तरह से पीस गया जिससे उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola