2.16 लाख सखी मंडल को बनाया जायेगा स्वावलंबी
हजारीबाग : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए महिला शक्ति को भी आगे बढ़ाना होगा. 2.16 लाख सखी मंडल को स्वरोजगार से जोड़ स्वावलंबी बनाया जा रहा है. प्रत्येक पंचायत में दो-दो उज्जवला दीदी का चयन हुआ है. उज्जवला दीदी गांवों में घुमकर सूची तैयार करेंगी, जिन्हें उज्जवला योजना […]
हजारीबाग : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए महिला शक्ति को भी आगे बढ़ाना होगा. 2.16 लाख सखी मंडल को स्वरोजगार से जोड़ स्वावलंबी बनाया जा रहा है. प्रत्येक पंचायत में दो-दो उज्जवला दीदी का चयन हुआ है. उज्जवला दीदी गांवों में घुमकर सूची तैयार करेंगी, जिन्हें उज्जवला योजना से गैस नहीं मिल पाया है.
आपके शहर में
दो अक्तूबर तक राज्य के सभी घरों तक गैस सिलिंडर पहुंचाना है. पांचों प्रमंडल में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की उज्जवला दीदी सम्मेलन आयोजित होगी. उक्त बातें सीएम प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत उज्जवला दीदी सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड के बच्चे स्वस्थ्य होंगे, तभी 2022 में न्यू इंडिया दिखेगा. सितंबर माह में कुपोषण को हटाने के लिए पंचायत स्तर पर पोषक सप्ताह मनाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की महिलाएं साग-सब्जी खाने से परहेज करती हैं, जबकि मुनगा के साग में काफी मात्रा में आयरन होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए