ePaper

चिता सजा कर महिला ने किया आत्मदाह करने का प्रयास

Updated at : 19 Jul 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
चिता सजा कर महिला ने किया आत्मदाह करने का प्रयास

पारिवारिक विवाद में महिला ने उठाया यह कदम आसपास के लोग उसे बचाने के बजाय बना रहे थे उसका वीडियो दारू : जिले के दारू थाना क्षेत्र के जबड़ा पांडेय टोला की जीवन दीदी के नाम से चर्चित महिला ने गुरुवार की सुबह करीब सात बजे आत्मदाह करने का प्रयास किया. महिला ने घर के […]

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में महिला ने उठाया यह कदम

आसपास के लोग उसे बचाने के बजाय बना रहे थे उसका वीडियो

दारू : जिले के दारू थाना क्षेत्र के जबड़ा पांडेय टोला की जीवन दीदी के नाम से चर्चित महिला ने गुरुवार की सुबह करीब सात बजे आत्मदाह करने का प्रयास किया. महिला ने घर के सामानों को एनएच-100 पथ के किनारे जमा कर अपनी चिता सजा कर चिता व फिर अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल लिया. फिर चिता पर बैठ आग लगा ली. इस घटना में वह लगभग 40 प्रतिशत झुलस गयी थी. जीवन दीदी ने यह कदम घरेलू विवाद से तंग आकर उठाया है. वह जिस तरह से घटना को अंजाम दे रही थी, उसे देख कर आसपास के लोग चकित हो गये.

मौत का तमाशा देखते रहे लोग: सड़क पर सरेआम 55 वर्षीय महिला अपनी जिंदगी को समाप्त करने की तैयारी कर रही थी. उस समय आसपास से गुजरने व रहने वाले लोगों ने ऐसा करने पर रोका तक नहीं. लोग तमाशबीन बन गये थे. महिलाएं घर से बाहर निकल उसकी मौत का तमाशा देख रही थी. आसपास के लोग उसे बचाने के बजाय उसका वीडियो बना रहे थे. महिला झुलसने के बाद एनएच-100 सड़क पर बैठ गयी. तब कुछ लोगों ने सहानुभूति दिखाते हुए उसके तन पर पानी डाला. जीवन दीदी दर्द से तड़पती रही. भीड़ में से एक दो लोग ही उसे अस्पताल ले जाने का साहस दिखाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola