महापौर के लिए 13 और वार्ड पार्षद के लिए 184 नामांकन

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 04 Feb 2026 10:52 PM

विज्ञापन

नामांकन दाखिल करने की तिथि समाप्त

विज्ञापन

हजारीबाग. नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. मेयर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. जबकि विभिन्न वार्डों के लिए 184 अभ्यर्थियों ने नामांकन अपने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया. मेयर पद के लिए अपर समाहर्ता संतोष कुमार और वार्ड पार्षदों के लिए बीडीओ इचाक, बीडीओ विष्णुगढ़, बीडीओ बड़कागांव, कार्यपालक दंडाधिकारी सुनीता कुमारी, बीडीओ बरकट्ठा, बीडीओ चौपारण निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये हैं.

महापौर पद के लिए इन्होंने भरा है पर्चा

महापौर पद के लिए रेणुका कुमारी, मो सरफराज अहमद, सुदेश कुमार, मो तसलीम अंसारी, मनोज कुमार गोप, अरविंद कुमार, विनोद कुमार, नजमा खातून, अमरेंद्र नारायण, विकास कुमार राणा, आलोक कुमार, सूरज कुमार, सुनील कुमार ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया है.

वार्ड पार्षद के लिए नामांकन करनेवाले अभ्यर्थी

वार्ड एक से निख्हत परवीन, रूख्शाना खातून, पूजा शर्मा, मेहरू निशा, साजदा खातून, शाहीन परवीन, लाजवंती, वार्ड दो से मो तालीब हुसैन, निख्हत आसीन, फिरोज आलम, सबली नुमानी, मो खुर्शीद आलम, मो खलील, शब्बीर अली, मो सबा अहमद, वार्ड तीन से विजय प्रसाद, रंजन कुमार, रीना यादव, मेघा कुमारी, छोटू प्रसाद राणा, वार्ड चार से सुधीर कुमार सिंह, अनिल प्रसाद, रामेश्वर कुशवाहा, वार्ड पांच से सुमन कुमारी, रेखा सिंह, वार्ड छह से नवेदिता राय, वर्षा सिंह, नितेश कुमार उर्फ रिंकू वर्मा, वार्ड सात से इंद्रजीत राणा, सोनू कुमार, विजय कुमार चौधरी, नीरज कुमार गुप्ता, रीता नाथ, वार्ड आठ से अनिता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, वार्ड नौ से बैजनाथ राम, रंजीत कुमार, राजेश कुमार पासवान, मंगीता देवी, वार्ड 10 से मनोरमा देवी, कीर्तिका गुप्ता, श्वेता कुमारी, डोली गुप्ता, शशि शर्मा, रानी कच्छप, पाकीजा खातून, प्रेमलता देवी, फिरदौस अख्तर, वार्ड 11 से निपम खलखो, अनिता तिग्गा, मरियम चाकी, वार्ड 12 में साहिन भारद्वाज, निशा सिन्हा, साधना सिंह, नीलम कुमारी, प्रियंका सिंह, वार्ड 13 से विकास कुमार यादव, वार्ड 14 से सुषमा, प्रभा गुप्ता, प्रीति राज, रिंकी देवी, मीनू देवी, पूनम प्रसाद, सुनीता कुमारी, वार्ड 15 से अंशिका प्रिया, राखी कुमारी, मनोरमा देवी, वार्ड 16 में अशरफ इमाम, मो नसीम, अदनाम नसीम, निजामउद्दीन, मो इजहार, मो निसार अहमद, मो शमशाद, मो जमील अहमद, शाहिद रजा, वार्ड 17 में शमा परवीन, कुणाल चौरसिया, गुंजन, रमेश प्रसाद, कमरूद्दीन कुरैशी, मीना कुमारी, जवाहर लाल साव, वार्ड 18 से बबिता वर्मा, रेणु देवी, चंचला देवी, रूपाली कुमारी, वार्ड 19 से ममता देवी, उषा कुमारी, दीपा कुमारी राम, संजू देवी, शीला देवी, वार्ड 20 से रानी सिंह, प्रमिता सिन्हा, वार्ड 21 से जमील अख्तर, वसीम अहमद खान, मोजाहिद हुसैन, सनोबर रफीक, मो अल्ताफ, मो हयातुल्ला इरफान, वाहिदा परवीन, साकेब खान, मो हयातुल्लाह इरफान, वार्ड 22 से पूजा कुमारी, रेणु दुबे, रशिका लाल, मिताली रश्मि, वार्ड 23 से दीपक सिंह, प्रदीप कुमार साहू, अविनाश कुमार सिन्हा, शिवदत्त पांडेय, पंकज कुमार सिन्हा, वार्ड 24 में रीता कुमारी, संगीता देवी, संगीता कुमारी, क्रांति देवी, कंचन देवी, सरिता देवी, भूलन राम, सुरेश रंजन, वार्ड 25 से सुमित कुमार रंजन, विनोद कुमार, वार्ड 26 से मोना देवी, मनोज नारायण भगत, राजेश वर्मा, वार्ड 27 में सोनी छतरी कृष्णा, ज्योति देवी, रानी गुप्ता, वार्ड 28 से दीपरंजन, सुनील प्रसाद केसरी, वार्ड 29 से मीना देवी प्रजापति, संजय कुमार, मो वसीम, कुणाल कुमार, वार्ड 30 में गजाला परवीन, रजिया खातून, सायना खातून, मुस्कान परवीन, आफरीन नसीम, शमा परवीन, वार्ड 31 से अफसाना परवीन, हसना खातून, तनुजा प्रवीण, सबीला खातून, सैबुन निशा, सुधा कुमारी, वार्ड 32 में जाबिर हुसैन, विकास कुमार, चंदन कुमार, मो मुस्तकीम, शंकर प्रसाद, खालिद अनवर, संजय कुमार गुप्ता, विक्की विश्वकर्मा, राकेश कुमार, चंदन कुमार, वार्ड 33 से पूजा कुमारी, उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, रंजना कुमारी, कौशल्या देवी, विनीता कुमारी, वार्ड 34 से गुड़िया देवी, रेणुका कुमारी, रूबी कुमारी, कैलाश कुमार, नीलम सहाय, वार्ड 35 से काजल कुमारी, अनामिका कुमारी, खुशबू देवी, सुनीता कुमारी, वार्ड 36 से अविनाश कुमार यादव ने नामांकन किया है.

वार्ड 13 व वार्ड 36 से पार्षद के लिए एक-एक नामांकन

नगर निगम चुनाव में वार्ड 13 और वार्ड 36 से पार्षद पद के लिए एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है. वार्ड 13 से विकास कुमार यादव और वार्ड 36 से अविनाश कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया है. स्क्रूटनी के बाद इनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जायेगी.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola