ओमी चौधरी हत्याकांड के मामले में एक हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 1:38 AM
बड़कागांव : ओमी चौधरी हत्याकांड के मामले में बड़कागांव पुलिस अनुमंडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गयी. इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक कुआं से एक गमछा में बंधे चार पिस्टल बरामद की है. बताया जाता है कि घटना के वक्त जमीन […]
बड़कागांव : ओमी चौधरी हत्याकांड के मामले में बड़कागांव पुलिस अनुमंडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गयी. इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक कुआं से एक गमछा में बंधे चार पिस्टल बरामद की है.
बताया जाता है कि घटना के वक्त जमीन पर गिरा हुआ पिस्टल समेत चार अन्य हथियार को गमछा में बांध कर उसने डाल दिया था, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया था. छानबीन और युवक से पूछताछ के बाद 20 जून की देर शाम कुआं से हथियार बरामद किये गये.
बड़कागांव एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जेजेएमपी ने जो विज्ञप्ति जारी किया है, वह पुलिस को दिग्भ्रमित करने का प्रयास है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. एक-दो दिनों में पूरे मामले का खुलासा हो जायेगा. ज्ञात हो कि ओमी चौधरी की हत्या 20 जून को बड़कागांव स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










