चौपारण : सरकारी चापाकल में लगाया सबमर्सिबल, शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे बीडीओ के पास

Updated:
विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के करमा पंचायत के ग्राम केदलीकला में भीषण गर्मी के कारण पेयजल की समस्या गहराती जा रही है. साढ़े पांच सौ आबादी वाले इस गांव में 3 चापाकल हैं. जिसमें पिछले 15 दिनों से सुखदेव यादव के घर के पास लगा चापानल खराब है. जबकि शिव मंदिर के समीप लगा चापाकल का […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड के करमा पंचायत के ग्राम केदलीकला में भीषण गर्मी के कारण पेयजल की समस्या गहराती जा रही है. साढ़े पांच सौ आबादी वाले इस गांव में 3 चापाकल हैं. जिसमें पिछले 15 दिनों से सुखदेव यादव के घर के पास लगा चापानल खराब है. जबकि शिव मंदिर के समीप लगा चापाकल का जलस्तर कम हो गया. घंटे भर चलाने के बाद भी एक बाल्टी पानी नहीं मिल पाता है. गांव में ही तीसरे चापाकल में शंकर राणा ने सबमर्सिबल लगा लिया है

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसके कारण ग्रामीण के समक्ष पीने के पानी की समस्या बढ़ गयी. श्री राणा द्वारा सरकारी चापानल में निजी सबमर्सिबल लगाने के विरुद्ध शुक्रवार बीडीओ दरबार मे पहुंचकर राणा के विरुद्ध आवेदन दिया है.

ग्रामीण सरकारी चापानल से सबमर्सिबल हटाने की मांग कर रहे हैं. गांव के सत्यनारायण यादव के साथ बीडीओ कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन चापानल से सबमर्सिबल नहीं हटायी तो आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola