आपसी रंजिश में एक की हत्या, करतब दिखाने में हजारों लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : रामनवमी दशमी जुलूस में सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति कोर्रा के विक्की नाथ को चाकू से मार कर हत्या कर दी गयी. यह घटना सोमवार की सुबह पांच बजे के करीब मटवारी बैंक ऑफ इंडिया के पास घटी, जब सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति कोर्रा का जुलूस हजारीबाग मेन रोड की ओर आ रहा था. […]

विज्ञापन

हजारीबाग : रामनवमी दशमी जुलूस में सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति कोर्रा के विक्की नाथ को चाकू से मार कर हत्या कर दी गयी. यह घटना सोमवार की सुबह पांच बजे के करीब मटवारी बैंक ऑफ इंडिया के पास घटी, जब सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति कोर्रा का जुलूस हजारीबाग मेन रोड की ओर आ रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस बीच अमर सिंह जबड़ा रोड निवासी व उसके साथियों ने विक्की नाथ को पास की गली में ले जाकर छाती व चेहरा पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के विरोध में विक्की नाथ के समर्थकों ने जबड़ा रोड स्थित अमर सिंह के घर में आग लगा दी, जिसमें टेबल, कुर्सी, बेड, गोदरेज समेत कई अन्य कीमती सामान जल गये. बाद में दमकल वाहन पहुंच कर आग पर काबू पाया.
हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों व मुहल्ले के लोग चार घंटे तक हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग कोर्रा चौक के पास जाम कर दिया. दोषियों को फांसी की सजा व सभी आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. बाद में कोर्रा पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार किया. इसके बाद लोगों ने जाम हटाया. मृतक के भाई ने अमर सिंह व उसके साथियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने कहा: कोर्रा जुलूस में चल रहे विक्की नाथ को अमर सिंह व उसके साथियों ने पास की गली में ले जाकर चाकू से वार किया है. यह घटना आपसी रंजिश में हुई है.
कौन है विक्की नायक: मृतक विक्की नाथ(पिता- रोशन उरांव), कोर्रा घासीटोला निवासी है. विक्की नायक टेंपो चालक था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola