बढ़ता रहा माता का रथ, लगते रहे जयकारे

मां भगवती के नगर भ्रमण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ चौपारण : ताजपुर के मरहेड़ी गांव में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार को मां भगवती की रथयात्रा निकाली गयी. इस दौरान नगर भ्रमण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. देर शाम तक श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते रहे […]
मां भगवती के नगर भ्रमण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चौपारण : ताजपुर के मरहेड़ी गांव में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार को मां भगवती की रथयात्रा निकाली गयी. इस दौरान नगर भ्रमण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. देर शाम तक श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते रहे और भक्ति गीतों पर झूमते रहे.
रथयात्रा यज्ञ मंडप से चैथी मोड़ से जीटी रोड होते हुए चतरा मोड़, ब्लॉक मोड़ व केंदुआ मोड़ हुए यज्ञ मंडप पहुंची. अयोध्या से यज्ञचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने अनुष्ठान कराया. रथयात्रा में फलहारी बाबा, गणेश मित्र मंडल के अध्यक्ष रंधीर सिंह, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, राजदेव यादव, सरोज केसरी,अहिल्या सिंह, बैजू गहलोत, सर्वेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, आदित्य प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र साव, जनार्दन सिंह, रामवतार सिंह, विनोद सिंह, मनोज सोनी, रवींद्र पांडेय, उदय सिंह, संतोष केसरी, शिशम देवी, शशि शेखर, हीरा साव,आदित्य चौरसिया, रितेश सिंह, इंदीवर सिंह, सोनी देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










