हजारीबाग : शहर में ट्रैफिक जाम से बेहाल रही जनता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग : शहर के चौक-चौराहों पर जाम से हजारीबाग की जनता बेहाल है. मंगलवार को शहर के मेन रोड स्थित हरि नगर चौक, लक्ष्मी सिनेमा, पंच मंदिर चौक आदि स्थानों पर जाम से लोग परेशान रहे. जाम का मुख्य कारण ट्रैफिक पुलिस की कमी और बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश है. हजारीबाग चतरा रोड […]

विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के चौक-चौराहों पर जाम से हजारीबाग की जनता बेहाल है. मंगलवार को शहर के मेन रोड स्थित हरि नगर चौक, लक्ष्मी सिनेमा, पंच मंदिर चौक आदि स्थानों पर जाम से लोग परेशान रहे.
जाम का मुख्य कारण ट्रैफिक पुलिस की कमी और बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश है. हजारीबाग चतरा रोड से हाइवा का प्रवेश नो इंट्री के बावजूद सुबह छह बजे से देर रात तक हो रहा है. इससे मेन रोड में जाम लग रहा है.
इसी तरह सरदार चौक, झंडा चौक, इंद्रपुरी चौक, आइडीबीआइ बैंक के सामने, कल्लू चौक समेत अधिकांश चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की कमी के कारण जाम लग रहा है. शहर में ट्रैफिक जाम के कारण जनता आंदोलन का मन बना रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola