हजारीबाग : बरकट्ठा से बाबूलाल मरांडी ने किया चुनावी शंखनाद

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा : झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पर्यटक स्थल सुर्यकुंड से चुनावी शंखनाद कर दिया है. प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की शक्ति कार्यकर्ता हैं. जिनके बलबूते ही चुनाव जीता जा सकता है. चुनाव में जिस […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पर्यटक स्थल सुर्यकुंड से चुनावी शंखनाद कर दिया है. प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की शक्ति कार्यकर्ता हैं. जिनके बलबूते ही चुनाव जीता जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चुनाव में जिस पार्टी के कार्यकर्ता बूथों पर ईमानदारी से डटे रहते हैं परिणाम उसी के पक्ष में जाता है. मरांडी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू करते हुए गांव-टोले में जाकर लोगों को जोड़ने का काम करें.

सम्मेलन में आये सभी पंचायत अध्यक्ष से बाबूलाल मरांडी ने संगठन संबंधी जानकारी ली और उन्‍हें कई दिशा निर्देश भी दिये. मौके पर बाबूलाल मरांडी के समक्ष दूसरे राजनीतिक दल के दर्जनों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर झाविमो का दामन थाम लिया. जिन्हें श्री मरांडी ने पुष्‍पमाला पहनाकर स्वागत किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने की संचालन केन्द्रीय उपाध्यक्ष कला संस्कृति मंच संजय कुमार साव ने किया. मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सह पुर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अल्पसंख्यक मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक, केन्द्रीय सदस्य मो कलीम खान, केदार साव, जिला संगठन प्रभारी अशोक वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य कुमकुम देवी मौजूद थीं.

मौके पर जिला सचिव रमेश हेंब्रम, दुर्गा प्रसाद चौधरी, मिडिया प्रभारी उपमुखिया सुरेश पांडेय, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष प्रभात गुप्ता, सुरेश यादव, एजाज अहमद, शंभू साव, बबुन मिंया, मौलाना बसारत, रामलखन यादव, शफीक अंसारी, अशोक यादव, प्रयाग मेहता, विनोद प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola