दहेज की खातिर बहू की हत्या, प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 31 Oct 2018 1:30 AM (IST)
विज्ञापन

विष्णुगढ़ : ससुराल वालों की ओर से बहू की गला दबा कर हत्या का मामला सामने आया है. इसे लेकर मृतका चांदनी देवी (22) की मां देवंती देवी ने विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चांदनी की शादी 2014 को विष्णुगढ़ के नावाटांड़ निवासी संतोष दास से हुई थी. शादी […]
विज्ञापन
विष्णुगढ़ : ससुराल वालों की ओर से बहू की गला दबा कर हत्या का मामला सामने आया है. इसे लेकर मृतका चांदनी देवी (22) की मां देवंती देवी ने विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चांदनी की शादी 2014 को विष्णुगढ़ के नावाटांड़ निवासी संतोष दास से हुई थी.
शादी के छह माह बाद से ही दामाद संतोष दास, सास जसमतिया देवी समेत ससुराल के लोग 75 हजार रुपये दहेज की मांग को लेकर चांदनी को प्रताड़ित करने लगे. देवंती देवी का आरोप है कि इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई. वह राशि देने में असमर्थ थी. अंतत: ससुराल के लोगों ने उसकी बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी.
फोन पर इसकी सूचना मिलने पर वह नावाटांड़ पहुंचा, तो देखा मेरी बेटी का शव आंगन में खाट पर रखा था. ससुरालवालों ने उसके साथ वहां गाली- गलौज की और मारपीट का भी प्रयास किया. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा. मृतका का मायके ग्राम चौबे थाना चलकुशा में है. इस संबंध में कांड संख्या 236/2018 धारा 304बी/34 भादवि के तहत मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




