बड़कागांव : पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ स्‍कूली बच्‍चों ने निकाली जागरुकता रैली

Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव : पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए पतरा वन पर्यावरण समिति के तत्वावधान में गर्री हाई स्कूल द्वारा साइकिल पर्यावरण रैली निकाली गयी. यह रैली 18 किलोमीटर तक निकाली गयी. इस रैली में 158 साइकिल के साथ छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं ग्रामीण शामिल हुए. रैली में शामिल लोग विभिन्न तरह के नारे लगाते […]

विज्ञापन

बड़कागांव : पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए पतरा वन पर्यावरण समिति के तत्वावधान में गर्री हाई स्कूल द्वारा साइकिल पर्यावरण रैली निकाली गयी. यह रैली 18 किलोमीटर तक निकाली गयी. इस रैली में 158 साइकिल के साथ छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं ग्रामीण शामिल हुए. रैली में शामिल लोग विभिन्न तरह के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पर्यावरण बचाओ, पृथ्वी बचाओ, पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ आदि नारे के साथ लोग जोश-खरोश के साथ लोगों को जागरूक करते चल रहे थे. यह रैली गर्री हाई स्कूल के प्रांगण से 9:30 बजे शुरू की गयी जो गर्रीकलां चौक, बरगद चौक, राजाबागी, चमगढ़ा, महटिकरा, करणपुरा कॉलेज, कुंडिलबागी, बड़कागांव दैनिक बाजार, बड़कागांव मुख्य चौक होते हुए बड़कागांव स्थित रेंज ऑफिस 12:10 बजे पहुंची.

यहां पर्यावरण से संबंधित गीत-संगीत के साथ लोगों को जागरूक किया गया. लोक नृत्य व लोकगीत के माध्यम से पेड़-पौधे बचाने एवं लगाने का संदेश दिया गया. रैली का नेतृत्व पर्यावरण वन समिति के अध्यक्ष तुलसी महतो, सचिव हरी लाल महतो, गर्री हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश प्रसाद सिंह, शिक्षक रामजीवन महतो, बसंत कुमार मेहता, प्रमोद पांडे, मोहम्मद निजामुद्दीन, शहदेव सिंह, मनोज कुमार, उपेंद्र पटेल, मिथिलेश कुमार, लक्ष्मण राणा, कोषाध्यक्ष बैजनाथ महतो, उपाध्यक्ष राम, गोपाल सिंह ने किया रैली को सफल बनाने में चिंतामणि निर्मल महतो वन अध्यक्ष विश्वनाथ महतो लखन महतो राजदेव सिंह निरंजन सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने मुख्य भूमिका निभायी.

इस रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए. 28 अक्टूबर को पतरा में पर्यावरण मेला का आयोजन किया जायेगा. इसमें काफी मात्रा में पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola