सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की अनुज्ञप्ति 15 तक, उपायुक्त से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग

Updated at : 10 Oct 2018 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की अनुज्ञप्ति 15 तक, उपायुक्त से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग

हजारीबाग : सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की अनुज्ञप्ति 15 अक्तूबर को खत्म हो रही है. यह ब्लड बैंक हजारीबाग, कोडरमा तथा चतरा जिले के जरूरतमंदों की लाइफ लाइन मानी जाती है. लेकिन अनुज्ञप्ति नवीनीकरण को लेकर अस्पताल प्रशासन और अधिकोष प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है. इस संबंध में सीपीआइएम के जिला सचिव गणेश कुमार […]

विज्ञापन
हजारीबाग : सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की अनुज्ञप्ति 15 अक्तूबर को खत्म हो रही है. यह ब्लड बैंक हजारीबाग, कोडरमा तथा चतरा जिले के जरूरतमंदों की लाइफ लाइन मानी जाती है. लेकिन अनुज्ञप्ति नवीनीकरण को लेकर अस्पताल प्रशासन और अधिकोष प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है. इस संबंध में सीपीआइएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने उपायुक्त को आवेदन दिया है.
इसमें उन्होंने इस गंभीर संकट की ओर सरकार व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि ब्लड बैंक ने हजारों लोगों को जीवन बचाने में अहम भूमिका निभायी है. राज्य सरकार के आदेश के बाद भी इस रक्त अधिकोष को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.उन्होंने कहा कि फोरलेन पर हमेशा सड़क दुर्घटना हो रही है. इससे ब्लड बैंक पर दबाव बढ़ गया है.
जिला सचिव ने कहा कि इसी तरह ब्लड बैंक में हेपेटाइटस बी का किट भी उपलब्ध नहीं होने से छह अक्तूबर को दर्जनों लोग परेशान थे. बाद में हस्ताक्षेप करने पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने अस्पताल के लैब से खरीद कर हेपेटाइटस बी का किट उपलब्ध कराया. उन्होंने उपायुक्त से बरती जा रही लापरवाही एवं सरकर के आदेश के मद्देनजर जल्द ब्लड बैंक पर मंडरा रहे संकट से निजात दिलाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola