जनता दरबार के नाम पर बड़कागांव में महज खानापूर्ति

Updated at : 19 Sep 2018 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार के नाम पर बड़कागांव में महज खानापूर्ति

।। संजय सागर।। बड़कागांव : आम लोगों की समस्याओं को जानने व उसके निदान के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर चलाए जा रहे जनता दरबार का महत्व उस समय समाप्त हो गया, जब बड़कागांव प्रखंड परिसर में बुधवार को लगाए गए जनता दरबार में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति नगण्य देखी गयी. वहीं […]

विज्ञापन

।। संजय सागर।।

बड़कागांव : आम लोगों की समस्याओं को जानने व उसके निदान के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर चलाए जा रहे जनता दरबार का महत्व उस समय समाप्त हो गया, जब बड़कागांव प्रखंड परिसर में बुधवार को लगाए गए जनता दरबार में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति नगण्य देखी गयी. वहीं नियमित रूप से प्रखंड व अंचल में अपने व्यक्तिगत काम को लेकर पहुंचे ग्रामीण व जनप्रतिनिधि जमकर अपनी भड़ास निकाली और नाराजगी जाहिर करते हुए जनता दरबार को महज कोरम पूरा करने की बात कही.
जिसमें उपस्थित सांढ पंचायत समिति सदस्य बासमती देवी, नापो से चंद्रिका साहू, मुखिया कैलाश महतो ,अनीता देवी, पूर्व शिक्षक महेंद्र नाथ पांडे आदि ने सूचना नहीं होने के बावजूद जनता दरबार में पहुंचे और जानकारी नहीं होने की बात बताई . इन जनप्रतिनिधियों ने गुपचुप तरीके से किए जा रहे जनता दरबार को महज कागजों तक सीमित रखने का षडयंत्र बताया. वही आगे इन लोगों ने कहा कि बड़का गांव की स्थिति दयनीय इसलिए है कि यहां कार्यरत पदाधिकारी, कर्मचारी के साथ-साथ जिले के पदाधिकारियों की उदासीन रवैया है.
कोई भी कार्य जमीनी स्तर पर स्तर पर नहीं करके महज कागजों तक ही सीमित रखते है. हालांकि जनता दरबार में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन ,प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं पर चर्चा की गई लेकिन ग्रामीणों की उपस्थिति नगण्य होने के कारण इस पर अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका.वही हजारीबाग ऐसी ने लोगों को बताया कि छोटे-मोटे समस्या को प्रखंड स्तर पर बीडियो व सीओ के माध्यम से निपटाने का कार्य करें .
बड़ी समस्या होने पर लिखित रुप से आवेदन करें .अन्यथा मौखिक तौर पर कोई विचार नहीं किया जाएगा .जनता दरबार में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में ऐसी , प्रमुख राजमुनि देवी ,बीडियो राजेश कुमार, सीओ वैभव कुमार सिंह ,उप प्रमुख राम प्रसाद, बीईईओ घनश्याम साहू ,पूजा राय, पशुपालन पदाधिकारी जिया उल हक, सीआई मधुसूदन ,पूर्व शिक्षक महेंद्र नाथ पांडे, पंचायत समिति सदस्य बासमती देवी ,रवि रंजन, अरुण सोनी ,मुमताज अंसारी, चंद्रिका साव, कैलाश महतो, अनीता देवी, आदि मौजूद थीं .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola