अज्ञात वाहन के धक्के से घर के बाहर खड़े युवक की मौत
पालकोट के सोलगा गांव में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहाँ घर के बाहर खड़े 41 वर्षीय भौंरा खड़िया की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पालकोट. थाना क्षेत्र के सोलगा गांव निवासी स्वर्गीय मिखाइल खड़िया के पुत्र भौंरा खड़िया (41) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. भौंरा दोपहर में अपने घर के समीप खड़ा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन उसे धक्का मारकर वहां से भाग गया. इससे भौंरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद परिजनों ने भौंरा को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट ले गये. जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत भौंरा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे पालकोट थाना के एएसआइ प्रमोद कुमार ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पुलिस ने उक्त अज्ञात वाहन को पकड़ने में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए