ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, पिता गंभीर

Updated:
विज्ञापन

गुरदरी थाना अंतर्गत नेतरहाट घाटी के जोहनडेरा के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन

बिशुनपुर. गुरदरी थाना अंतर्गत नेतरहाट घाटी के जोहनडेरा के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में प्रदीप कोरवा (25 साल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार चापीपाठ निवासी मधरू कोरवा अपने बेटे प्रदीप कोरवा को स्कूटी पर बैठा कर बिशुनपुर की ओर आ रहा था. इस दौरान नेतरहाट घाटी के जोहनडेरा के पास तीखे मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े. बताया जाता है कि गिरते पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक युवक के ऊपर चढ़ गया. ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पिता मधरू कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते गुरदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola