ePaper

महली समाज ने नशापान से दूर रहने का लिया संकल्प

Updated at : 08 Feb 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
महली समाज ने नशापान से दूर रहने का लिया संकल्प

महली समाज ने नशापान से दूर रहने का लिया संकल्प

विज्ञापन

गुमला. रविवार को शिशु विद्या मंदिर डीएसपी रोड गुमला में सुमित महली की अध्यक्षता में महली जनजाति विकास मंच का गुमला जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में महली जनजाति के विकास कैसे हो. इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में महिला मोर्चा संगठन का विस्तार किया गया. साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए हर प्रखंड में प्रखंड समिति का गठन करने की बात कही गयी. बैठक में समाज में जब तक शिक्षा को आगे नहीं करेंगे, तो विकास संभव नहीं है. जिलाध्यक्ष सुमित महली ने कहा कि समाज के विकास के लिए हर समय 24 घंटा मैं खड़ा रहूंगा. साथ ही कला, संस्कृति, रोजगार, स्वास्थ्य, बांस कला को जोर देना व समाज में फैली कुरीतियों, नशापान आदि समस्या का निराकरण कैसे हो आदि बातों को कही. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्यारेलाल महली, जिला सचिव धनेश्वर महली, गुमला प्रखंड पूर्वी चटाई अध्यक्ष दीपेंद्र महली, रंथू महली, चैतू महली, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश महली, मीडिया प्रभारी मकर महली, प्रखंड सचिव साधु महली एवं समाज के सभी प्रखंडों के समाजसेवी उपस्थित थे.

लोध जलप्रपात व नेतरहाट का किया शैक्षणिक भ्रमण

सिसई. सरस्वती रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत लोध जलप्रपात व नेतरहाट का भ्रमण कराया गया. भ्रमण कार्यक्रम में स्कूल के 100 छात्र-छात्राएं शामिल रहे. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने झारखंड के प्रसिद्ध व सबसे ऊंचे जलप्रपात लोघ जलप्रपात व प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण नेतरहाट को नजदीक से देखा. प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ शिक्षिका सरिता मुखर्जी, मृत्युंजय कुमार, कौशल्या कुमारी, कमल सिंह, नाथू भगत, सुखनाथ सिंह, बद्रीनारायण सिंह, सुप्रिया कुमारी, अरविंद कमला आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola