मजदूरों को हक-अधिकार के प्रति जागरूक किया
बैठक करते | Prabhat Khabar Network
गुमला में मजदूर संघ CFTUI ने लकया पंचायत भवन में एक दिवसीय जागरूकता अभियान आयोजित किया. बैठक में संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों का चुनाव और मजदूरों को उनके हक़-अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया.
गुमला. मजदूर संघ सीएफटीयूआइ की ओर से सिसई प्रखंड की लकया पंचायत भवन में एक दिवसीय जागरूकता अभियान सह बैठक हुई. जिला अध्यक्ष कृष्णा वर्मा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों का चुनाव और मजदूरों को उनके हक-अधिकार के प्रति जागरूक करना था.
उन्होंने कहा कि संगठन ने 2024 से 2026 तक 200 से अधिक प्रवासी मजदूरों के शव घर पहुंचाने, लापता मजदूरों की तलाश कराने और करीब दो करोड़ रुपये की बकाया मजदूरी दिलाने में सहयोग किया है. बैठक में प्रवासी मजदूरों का कार्ड बनाने, मजदूरों का निबंधन कराने और अपंजीकृत ठेकेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी.
मौके पर मुखिया सुगिया देवी, नीलम गुप्ता, सावित्री देवी, बीना देवी, विरांति देवी, कांति देवी, मीना देवी, शीला देवी, संगीता देवी, लगती देवी, संपत्ति देवी, देवंती देवी, फूलमति देवी, रितु कुमारी, अंजनी देवी, गुड़िया देवी और दीपक तुरी समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए