महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना के कोटाम निवासी 45 वर्षीय महिला फातिमा खातून पति शाहिद अंसारी ने चूहे मारने वाला कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना के बाद परिजन शनिवार की शाम पांच बजे उसे सदर अस्पताल लेकर आये, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ कोटाम गांव में रहती है, जबकि उसकी सौतन अंबवा गांव में रहती है. शनिवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर फोन में विवाद हो गया. इसके बाद कोटाम निवासी महिला ने चूहे मारने वाला कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

अलग अलग हादसे में तीन लोग घायल

गुमला. अलग-अलग हादसे में तीन लोग घायल हो गये. सिसई थाना के कुम्हार मोड़ निवासी बाइक सवार 24 वर्षीय राजेंद्र गोप को सिसई स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक ऑटो द्वारा टक्कर मारने से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. शहर के जशपुर रोड स्थित स्टेडियम के पास मां शेरावाली इंडेन गैस एजेंसी के टेंपो चालक चंदाली निवासी लालू तिर्की टेंपो से गिर कर घायल हो गया. वह चंदाली में हड़िया पीया था और शहर की ओर सिलिंडर डिलीवरी करने निकला था. टोटो थाना के बसुवा निवासी 24 वर्षीय ताजिम अंसारी अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया, जिसे गंभीर चोट लगी है. परिजन तत्काल सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola