ePaper

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से झारखंड के हुनरमंद युवा सपने करें साकार,स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 25 लाख का लोन

Updated at : 22 Oct 2021 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से झारखंड के हुनरमंद युवा सपने करें साकार,स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 25 लाख का लोन

झारखंड की हेमंत सरकार हुनरमंद युवाओं को प्रोत्साहन दे रही है. इसका उद्देश्य राज्य के कलाकारों के सपनों को साकार करना है. इसके तहत स्वरोजगार के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध करा रही है. इसके लिए हुनरमंद युवा अपने जिले के कल्याण पदाधिकारी से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News (रांची) : झारखंड के हुनरमंद युवाओं को हेमंत सरकार प्रोत्साहित कर रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करा रही है. इससे जहां युवाओं के हुनर को पहचान मिलेगी, वहीं स्वरोजगार से खुद को खड़ा होने का मौका मिलेगा.

कला को रोजगार बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार कलाकारों को प्रोत्साहन दे रही है. इसके तहत म्यूजिक स्टूडियो, डांस स्टूडियो, रिकॉर्डिंग स्टूडियो और फिल्म स्टूडियो के सेटअप आदि के लिए 25 लाख रुपये तक का ऋण राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है.

कौन ले सकता है लाभ

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 18 से 45 साल के युवा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं दिव्यांग श्रेणी के हुनरमंद युवा इसका लाभ उठा सकते हैं.

Also Read: Tata Motors Jobs: टाटा मोटर्स में नीम ट्रेनिंग के लिए निकली वैकेंसी, एम्प्लॉयमेंट ऑफिस में लगेगा कैंप
कैसे उठाएं लाभ

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ हुनरमंद युवा ले सकते हैं. इस योजना के तहत जो कलाकार अपना स्वरोजगार खड़ा करना चाहते हैं, वो जिला कल्याण पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. अपने-अपने जिले के कल्याण पदाधिकारी से संपर्क कर झारखंड के कलाकार अपने सपने को साकार कर सकते हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola