पालकोट में घुसे दो जंगली हाथी, मुख्य सड़क पर भी दिखे; ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
धान की फसलों को रौंदते हुए आगे बढ़ते हाथी5 गुम 8 में मुख्य सड़क पर विचरण करते हाथी | Prabhat Khabar Network
गुमला के पालकोट में दो जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, धान की फसलें रौंदी। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है।
बसिया के जंगलों से पहुंचे हाथियों ने उमड़ा पंचायत के गोनमेर बरंडाटोली में डेरा जमाया, वन विभाग की टीम भगाने में जुटी
आपके शहर में
पालकोट, गुमला : गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में शनिवार को दो जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गयी. दोनों हाथी बसिया के जंगलों से होते हुए पालकोट के जंगलों में पहुंचे हैं और फिलहाल उमड़ा पंचायत के गोनमेर बरंडाटोली गांव के पीछे स्थित घाटी में डेरा जमाये हुए हैं. इस दौरान दोनों हाथी मुख्य सड़क पर भी विचरण करते नजर आये.
कई गांवों के जंगलों से होते हुए पहुंचे पालकोट
वनपाल कृष्ण कुमार महतो ने बताया कि दोनों हाथी बसिया की ओर से नाथपुर, पेटसेरा, बंगरू, रक्तपानी समेत अन्य गांवों के जंगलों से होते हुए उमड़ा पंचायत के जंगलों तक पहुंचे हैं. फिलहाल दोनों हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग नजर रख रहा है.
वनरक्षियों, ट्रैकर और वन समितियों के सदस्यों के सहयोग से हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर भगाने का प्रयास किया जा रहा है.
हाथियों से दूरी बनाये रखने की अपील
वनपाल ने ग्रामीणों से हाथियों को छेड़ने या उनके करीब जाने का प्रयास नहीं करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हाथियों को परेशान करने पर वे आक्रामक हो सकते हैं.
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि हाथी किसी गांव में प्रवेश करते हैं या किसी प्रकार का नुकसान करते हैं, तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए