रायडीह के प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार को जिला शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

कृष्ण को सम्मानित करती डीइओ | Prabhat Khabar Network

शिक्षक दिवस पर गुमला के पीएमश्री विद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए जिला शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व 15 हजार रुपये का चेक देकर किया गया सम्मानित

आपके शहर में

विज्ञापन

रायडीह, गुमला : शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएमश्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय रायडीह के प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार को उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गुमला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह डायट की प्राचार्य ने डॉ कृष्ण कुमार को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं 15 हजार रुपये का चेक प्रदान किया.

बताया गया कि डॉ कृष्ण कुमार पिछले छह वर्षों से लगातार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिला स्तर से राज्य को अनुशंसित होते रहे हैं. कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों के नामांकन एवं ऑनलाइन शिक्षण कार्य में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए वर्ष 2021 में तत्कालीन उपायुक्त, गुमला ने भी उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola