डुमरी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने लिया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

माल्यार्पण करती सिस्टर | Prabhat Khabar Network

नवाडीह के आरसी बालिका मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सिस्टर वेरनासिया ने बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण पर जोर दिया।

विज्ञापन

आरसी बालिका मध्य विद्यालय नवाडीह में डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, एचएम सिस्टर वेरनासिया ने कहा- विद्यार्थियों का सम्मान बेहतर काम की प्रेरणा देता है

आपके शहर में

विज्ञापन

डुमरी, गुमला : मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. आरसी बालिका मध्य विद्यालय नवाडीह में एचएम सिस्टर वेरनासिया की अगुवाई में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

सिस्टर वेरनासिया ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के लिए विशेष अवसर है. विद्यार्थियों का स्नेह और सम्मान उन्हें अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है.

विद्यार्थियों के सम्मान से बढ़ता है उत्साह

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षक दिवस शिक्षकों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देता है.

मौके पर सिस्टर दिव्या, सिस्टर बिरजीनिया, सिस्टर मरियम, सिस्टर पुष्पा, सिस्टर प्रीति, सिस्टर मिलन, सिस्टर सोनम, सिस्टर दीपिका तिर्की, सेराफिना एक्का, अर्चना लकड़ा, अल्पना टोप्पो, मीना मिंज, मधु अंजना कुजूर, स्टेला कुजूर सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola