चैनपुर-महुआडांड़ मुख्य सड़क पर आया जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत
मुख्य सड़क पर हाथी | Prabhat Khabar Network
चैनपुर व महुआडांड़ प्रखंड की मुख्य सड़क पर अचानक एक जंगली हाथी आ गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई. ग्रामीण हाथियों को भगाने के लिए मशालें जलाकर प्रयास कर रहे हैं.
चैनपुर. चैनपुर व महुआडांड़ प्रखंड की मुख्य सड़क पर कुंदई नदी के समीप शुक्रवार की रात अचानक एक जंगली हाथी आ गया. सड़क पर हाथी के आने से अफरा-तफरी मच गयी. हाथी को सड़क के बीच देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गयी. कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आये.
बताया जा रहा है कि रामपुर और बरवेनगर के बीच स्थित जंगलों में पिछले कई दिनों से तीन जंगली हाथियों का दल घूम रहा है. इन हाथियों ने दोनों गांवों के बीच के जंगल को अपना ठिकाना बना लिया है. हाथियों की लगातार आवाजाही से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.
ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने की आशंका को देखते हुए लोग रातभर जागकर उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. हाथियों को गांव से दूर रखने के लिए ग्रामीण टॉर्च और मशाल जलाने के साथ ढोल-नगाड़े बजाकर उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इसके बावजूद हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है.
ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले में तत्काल पहल करने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए